बुरहानपुर में पुलिस विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस पर शहर के कमल तिराहे पर सोमवार दोपहर 3 बजे पुलिस बैंड का प्रदर्शन हुआ। देश भक्ति गीतों पर पुलिस के जवानों ने बैंड बाजा कर अपनी प्रस्तुति दी। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर पर पुलिस बैंड दल द्वारा देश भक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी गई। शहर के विभिन्न कलाकारों द्वारा भी मंच के माध्यम से देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पूर्व महापौर अनिल भोसले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश , नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल , आरआई सुनील दीक्षित, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर सहित पुलिस विभाग के अफसर और जवानों के साथ गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
BREAKING NEWS
ए मेरे वतन के लोगों ज़रा याद करो कुर्बानी, विजय दिवस पर पुलिस बैंड दल ने देश भक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति
RELATED ARTICLES