Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशपुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश,आजाद नगर से 400 किलों गोमांस...

पुलिस की संयुक्त टीम ने दी दबिश,आजाद नगर से 400 किलों गोमांस जब्त

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं निर्देशों के अनुक्रम में थाना गणपति नाका को अवैध गोवंश गौमांस 02 नग कटे हुये बैल जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है

दिनांक 08.11.2024 को थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश महाले दौराने क्षेत्र भ्रमण ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे जहां विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि आजाद नगर में *अफजल कसाई व शेख चांद उर्फ चंदु कसाई* अपने मकान के पास बने बाडे में गौवंश को काटकर बेच रहे हैं। सुचना को सही मानकर तथा घटना स्थल अति संवेदनशील होने से वरिष्ट अधिकारीगण एवं श्रीमान नगर पुलिस अधिक्षक महोदय को सुचना से अवगत कराया गया। राहगीर पंचान को लेकर व थाना गणपतिनाका से हमराह बल सउनि मोम्मद तस्लिम सउनि नईम खान प्रआर 306 देवेन्द्र पवार, प्रआर.492 आनंद श्रीवास, प्रआर 74 नवल सिंह वास्केला, आर. 516 विनोद परिहार, आर 209 प्रताप आर. 324 मदनलाल को साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर आजाद नगर में नगर पुलिस अधिक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दबिश दि जो पुलिस को देखकर अफजल पिता मेहबुब साहब, शेख वांद उर्फ चंदु पिता शेा मेहबुब साहब इमरान पिता अहमद हाजी एवम नसीर पिता बशीर कसाई नागझिरी वाला तथा अन्य 02 कसाई मोके का फायदा उठाकर भाग गये। अफजल पिता शेख मेहबुब के बाडे से 02 नग बैल अवैध गौमांस को जप्त कर थाना लाया गया आरोपी के विरूध्द थाना गणपति नाका पर अपराध क्रमांक 374/ 2024 धारा 5,9 मध्य प्रदेश गौवंश वंध अधिनियम तथा 8,11 1 पशु कुस्ता अधिनियम का पंजिबध्द किया गया। आरोपी फरार हैं आरोपी की तलाश जारी है।

*फरार आरोपी का नाम

अफजल पिता मेहबुच साहब निवासी आजादनगर थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर
2 चांद उर्फ चंदु पिता मेहबुब साहब निवासी आजादनगर थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर
इमरान पात अहमद हाजी निवासी आजादनगर थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर
नसीर पिता बशीर कसाई नागझिरी थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर

सराहनीयकार्य:- निरीक्षक सुरेश महाले, सउनि मोम्मद तस्लिम, सउनि नईम खान, प्रआर 306 देवेन्द्र पवार, प्रआर. 492 आनंद श्रीवास, प्रआर 74 नवल सिंह वास्केला, आर. 516 विनोद परिहार आर. 209 प्रताप, आर. 324 मदनलाल व आरक्षक ब्रजेश कैथवास का सराहनीय कार्य रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments