Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशसंवैधानिक मूल्यों की रक्षा हमारा कर्तव्य-कांग्रेस संविधान की 75वीं वर्षगांठ

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हमारा कर्तव्य-कांग्रेस संविधान की 75वीं वर्षगांठ

बुरहानपुर। भारतीय संविधान के निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुरहानपुर कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें और संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संवैधानिक मूल्य की रक्षा की शपथ ली।कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शेख रुस्तम ने इस अवसर पर संविधान सभा के समस्त सदस्यों का स्मरण कर कहां कि आज हम संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के साक्षी बन रहे हैं यह दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक दिन है। बाबा साहब रचित भारतीय संविधान में कई विशेषताएं निहित है। हमारा संविधान सिर्फ राजनीतिक व्यवस्था और शासन करने का माध्यम नहीं है बल्कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए जीवन दर्शन की संहिता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा आज हम सभी को संवैधानिक लक्ष्य और उद्देश्यों के लिए प्रयास करने की शपथ लेनी चाहिए ।हम यह तय करें कि देश के संविधान के मूल ढांचा लोकतांत्रिक समाजवाद व गणतंत्र स्वरूप धर्म-निरपेक्षता ,संसदीय प्रणाली समानता के सिद्धांत निष्पक्ष चुनाव स्वतंत्र न्यायपालिका जैसे मूल्य पर आंच न आने दे और हर हाल में इनके जागरूक रहे। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने संविधान को समर्पित करते वक्त बाबा साहब अंबेडकर और संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद के भाषणों के अंश का वचन भी किया। इस अवसर पर बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू टाक प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सिंह सह सचिव इंद्रसेन देशमुख पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी कायद सुरूरी नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता भगत नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकिल औलिया मीनाक्षी महाजन अमर यादव हामिद डायमंड विनोद मोरे एहफाज मीर हाफिज मंसूरी अनीता सुरवाड़े अमजद खान डॉक्टर तारिक सलीम कॉटन वाला कैलाश यावतकर शहजाद नूर महेंद्र चौकसे आशीष भगत निखिल खंडेलवाल हेमंत पाटील सचिन व्यास शैली कीर फिरोज बेग नोमान खान अरुण जोशी शेख आरिफ रियाज उल हक अंसारी संतोष साने, दीपक जगांले योगिता इंगले रफीक मंसूरी शेख रहीम अकरम पठान राजेश भगत असलम खान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments