मध्यप्रदेश
2 मार्च सोमवार को होलिका दहन,4 मार्च बुधवार को धुलेण्डी/रंगोत्सव मनाएंगे पर्व

बुरहानपुर. संत,पुजारी,महाराज और महात्माओं के आदेश पर हिन्दू जागरण मंच जिला ब्रह्मपुर ने सभी सनातन हिन्दू धर्मावलम्बीयो से 2 मार्च सोमवार को होलिका दहन चूकी 3 मार्च को भद्रा काल व चन्द्र ग्रहण होने के कारण अगले दिन 4 मार्च बुधवार को धुलेण्डी/रंगोत्सव पावन पर्व मनाने का आग्रह किया है। ब्रह्मपुर जिले के सभी युवाओ से यह भी विशेष निवेदन किया है गया है की वह किसी भी तरह का नशा करके होलिकोत्सव ना मनाये व शांतिपूर्ण तरीके से होली के त्यौहार को अपने परिवार व मित्रो के साथ आनंद व उत्साहपूर्ण वातावरण मे हर्षोल्लास के साथ मनाये।



