Saturday, April 19, 2025
Homeमध्यप्रदेशगुरु गोविंद सिंह जी का मनाया 358वां प्रकाश पर्व, नगर में...

गुरु गोविंद सिंह जी का मनाया 358वां प्रकाश पर्व, नगर में निकला कीर्तन

बुरहानपुर।  ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 358वां प्रकाश पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है शनिवार को बादशाह दशमी गुरुद्वारा बड़ी संगत से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न चौराहों से होती हुई गुजरी।

हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 358वां प्रकाश पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है इस शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब जी का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया शहर के हर चौराहे पर संगत के लिए प्रसादी का वितरण भी किया गया हजारों की संख्या में संगत ने शोभायात्रा में भाग लिया जिसमें दिल्ली और अलीगढ़ से आई विशेष टीम ने बेंड बजा सहित करतब दिखाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाठ साहिब का आरंभ किया गया जिसकी समाप्ति सोमवार, 6 जनवरी को होगी इसके बाद शब्द कीर्तन और गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा सोमवार रात को आतिशबाजी के साथ प्रकाश पर्व की खुशियां मनाई जाएंगीकार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक मनमोहन सिंह बिंद्रा, लड़ीवीर जी, रुपिंदर सिंह कीर, शेहली कीर अजय कीर सहित सिख समुदाय पुरुष महिलाएं बच्चे सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे श्रद्धा और उल्लास से भरे इस आयोजन ने पूरे शहर को आध्यात्मिक माहौल में डुबो दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments