Monday, April 21, 2025
Homeमध्यप्रदेशअवैध खटकेदार छुरा लेकर घूम रहे आरोपी को गणपति नाका पुलिस ने...

अवैध खटकेदार छुरा लेकर घूम रहे आरोपी को गणपति नाका पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी आर्म्स एक्ट के पूर्व के दो अपराधो में फरार चल रहा था

बुरहानपुर

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था |

 

थाना गणपतिनाका बुरहानपुर में मुखबीर सूचना पर एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर के पास अवैध छुरा लेकर घूम रहा है की तशदिक हेतु थाना प्रभारी महोदय द्वारा एक टीम बनाई गई टीम में सहायक उप निरीक्षक शैलेश पाल सहायक उप निरीक्षक कल्लू राम त्रिपाठी , प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवार एवं आरक्षक प्रताप को रवाना किया गया था मुखबिर की सूचना अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक व्यक्ति मिला जिसका नाम *भारत पिता गोवर्धन पान पाटिल उम्र 45 साल निवासी अंबेडकर नगर इतवारा* का मिला जिसकी तलाशी लेते उसके जेब में एक अवैध खटकेदार छुरा मिला जिसे मौके पर जप्त किया गया एवं थाने पर अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 25 आर्म्स अक्त का पंजीबद्ध किया गया एवं उक्त आरोपी भारत जो विगत 3 वर्षों से थाना गणपति नाका के अपराध क्रमांक 26/21 धारा 294,323,506 भादवी एवं अपराध क्रमांक 212/2022 धारा 294,323,324,506 भादवी में फरार चल रहा था जिसका माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था उक्त वारंटी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी इनाम घोषित किया गया था को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय मे पेश किया गया जहा से उसका जेल वारंट बनाया गया आरोपी को पकड़ने मे विशेष भूमिका सहायक उप निरीक्षक शैलेश पाल सहायक उप निरीक्षक कल्लू राम त्रिपाठी ,प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवार एवं आरक्षक प्रताप की भूमिका रही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments