Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशईवीएम और धनबल भाजपा की ताकत-कांग्रेस प्रभारी, रावत

ईवीएम और धनबल भाजपा की ताकत-कांग्रेस प्रभारी, रावत

 

बुरहानपुर

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रभारी बड़वानी जिले के सेंधवा विधानसभा से तीन बार के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य ग्यारसी लाल रावत और मांधाता के कांग्रेस नेता सह प्रभारी उत्तम पाल सिंह पुरनी ने जिले का प्रथम दौरा कर बुरहानपुर कांग्रेस संगठन के नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। ग्यारसी लाल रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के मुख्य संगठन के साथ कांग्रेस के विभिन्न संगठन महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस एनएसयूआई अल्पसंख्यक कांग्रेस सेवादल वगैरा का बेहतर समन्वय होना चाहिए । कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन को साथ में लेकर ही भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सकती है और यदि भाजपा को परास्त करना है तो कांग्रेस के प्रत्येक नेता कार्यकर्ता को जनता से सीधा जुड़ाव होना चाहिए। श्री रावत ने बुरहानपुर के बुनकर और किसानो के हालातो पर चिंता जताई और कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से बुरहानपुर का पावरलूम उद्योग और किसान आर्थिक असुरक्षा से गिर गया है बुरहानपुर की कृषि उपज मंडी जो कभी एशिया की सबसे अच्छी कृषि उपज मंडी थी भाजपा सरकार के चलते कृषि उपज मंडी का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। श्री रावत ने कहा भारतीय जनता पार्टी की असल ताकत ईवीएम और धनबल है इसके दाम पर ही भाजपा चुनाव में सफलता हासिल कर रही है सह प्रभारी उत्तम पाल सिंह पुरानी ने कार्यकर्ताओं से कहां कि वह प्रभारी के तौर पर शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच सेतु की भूमिका का निर्वाह करेंगे और आपकी बात प्रदेश नेतृत्व तक भेजेंगे। साथ ही उन्होंने संगठन में एकता और अनुशासन को बनाए रखने पर बोल दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू दक ने स्वागत भाषण दिया कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष समिति कई महासचिव ठाकुर सुरेंद्र सिंह पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी हंसराज देवड़ा पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौक से नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अखिल आलिया इस्माइल अंसारी ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामकिशन पटेल रामभाऊ लांडे योजना राज देवड़ा गेंदु बाई चौहान तस्लीम मर्चेंट मीनाक्षी महाजन अमर यादव डिप्टी स्पीकर फहीम हाशमी अब्दुल्लाह अंसारी विनोद मोर देवेश्वर सिंहहर्षित ठाकुर नूर काजी अहफ़ाज़ मीर मोहम्मद हफीज आसिफ खान हमीद डायमंड महेंद्र सुरवाड़े सोनाली चंदन हंसराज पाटिल प्रवीण टैंभूरने सोहन सैनी नेपानगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाटिल 

आशीष भगत निखिल खंडेलवाल रियाजुल हक अंसारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष उबैदुल्लाह नजीर अंसारी सोहराब कुरैशी हेमंत पाटील सचिन व्यास मुरली महाजन किशोर देशमुख प्रमोद जैन कैलाश यावतकर इदरीस खान शैली कीर अरुण जोशी आदित्य वीर सिंह डॉक्टर इमरान खान साजिद अंसारी असलम खान दीपक जंगल नितिन गवले मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments