जिला हज कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता फरीद अहमद का डॉक्टर सैयद नदीम ने किया स्वागत

बुरहानपुर में हज कमेटी के अध्यक्ष एवं इंचार्ज के रूप में 10 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार रात 8:00 बजे अधिवक्ता फरीद अहमद का मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर सैयद नदीम ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की गई। डॉक्टर सैयद नदीम ने कहा कि अधिवक्ता फरीद अहमद सब पिछले 10 वर्षों से हाजियों की खिदमत करते हुए आ रहे हैं । इस अवसर पर मेट्रो हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।
जिला हज कमेटी प्रभारी द्वारा हज 2026 पर जा रहे अज़मीन हज के लिए तरबियती और टीकाकरण कैंप मुनाक़िद किया गया । जिसकी सदारत साबिक सेल्स मैनेजर कोका कोला मदीना मुनव्वरा शेख अब्दुल कादर साहब ने की, सरपरस्ती सैयद मोहम्मद अनवार उल्लाह बुखारी साहब मुतवल्ली शाही जामा मस्जिद ने फरमाई , मुख्य वक्ता हाफिज रईस साहब ने हज के ताल्लुक से अहम मालूमात फराहम की।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के ट्रेनर मोहम्मद मोईन मतीन ने हज 2026 में हज कमेटी द्वारा दी जाने वाली ख़िदमात और हज की गाइडलाईन से अवगत कराया। प्रोग्राम में दिलीप श्रॉफ जी पूर्व अध्यक्ष भाजपा, नरेंद्र शिंदे प्रतिनिधि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,डॉ तारिक साहब,दानिश हाई स्कूल संचालक जावेद मीर साहब, खानकाह मस्जिद के सदर सैय्यद शहज़ाद अली साहब,हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ दादा,मौजूद थे। प्रोग्राम की शुरुआत तिलावते कुरान से हाफ़िज़ रईस साहब ने उसके बाद नात शरीफ का नज़राना कारी अब्दुल रशीद साहब इमाम मस्जिद हिंदुस्तानी ने पेश किया। आज़मीन हज का मेडिकल चेकअप डॉ मुमताज अंसारी साहब और डॉ हुस्ना फहमी ने किया। टीकाकरन डॉ सादिक साहब,डॉ शाहिद हुसैन, डॉ जावेद खान,डॉ ज़फ़र इकबाल d



