Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशशहर में निकालेंगी कांग्रेस की किसान,बुनकर न्याय यात्रा, जिला कांग्रेस कमेटी ने...

शहर में निकालेंगी कांग्रेस की किसान,बुनकर न्याय यात्रा, जिला कांग्रेस कमेटी ने दी जानकारी 

बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को शहर में विशाल किसान एवं बुनकर न्याय यात्रा निकाली जाएंगी। राजस्थानी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों को सोयाबीन के भाव 6 हजार, कपास के भाव 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, लेकिन किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। केला उत्पादक किसानों को तत्काल बीमा योजना लागू करने की मांग और बुनकरों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे निकाली जाएंगी जो राजपुरा रोड,डाकवाडी, जयस्तंम, मंडी बाजार से होते हुए शनवारा से कलेक्ट्रेट रोड पर पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही शहर की समस्याओं को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष राम किशन पटेल, पूर्व विधायक हमीद काजी, कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकर, युवा कांग्रेस के देवेश्वर सिंह ठाकुर, किशोर महाजन, बुनकर संघ रियाज अहमद अंसारी , हेमंत पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments