मौन नहीं, संवाद करें आत्महत्या से इंकार करें, समस्या से भागना नहीं ,उनका सामना करना सीखे! — (डॉ. नयन मालवीय

बुरहानपुर। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय, जिला बुरहानपुर में छात्र-छात्राओं हेतु मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग के डॉ. नयन मालवीय ने *युवाओं को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि समस्याओं को छिपाने के बजाय उन पर खुलकर संवाद करना ही समाधान की पहली कड़ी है।*
* *विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में चुप्पी नहीं, बल्कि बातचीत और समय पर सहायता लेना जीवन को नई दिशा दे सकता है।* कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के संरक्षण, तनाव प्रबंधन तथा आत्महत्या रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
मनकक्ष प्रभारी श्रीमती सीमा डेविड (नर्सिंग ऑफिसर) ने गेटकीपर मित्रम, मनहित ऐप एवं टेली-मानस सेवा14416, एवं उमंग हेल्प पर लाइन नंबर 14425 जैसी सुविधाओं की भूमिका बताते हुए विद्यार्थियों को इन संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
*इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना, आत्महत्या की घटनाओं को रोकना तथा सकारात्मक संवाद के माध्यम से समाधान खोजने की प्रेरणा देना रहा।*
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री मनीष कुमार चौधरी, श्री कमलेश देपाले, श्री जितेंद्र कामले, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



