Friday, April 18, 2025
Homeमध्यप्रदेशBurhanpur News :बुरहानपुर से लोनी और गणपति थाना से शिकारपुरा थाना तक...

Burhanpur News :बुरहानपुर से लोनी और गणपति थाना से शिकारपुरा थाना तक मार्गों की होगी मरम्मत, शनवारा चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर ब्रिज-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। सोमवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जनप्रतिनिधियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण एवं लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिंधीबस्ती से लोनी, इंदौर-ईच्छापुर हाईवे की सुदृढ़ीकरण और मरम्मत हेतु मार्गों तथा बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। श्रीमती चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों के साथ विश्राम गृह में बैठक कर विस्तारपूर्वक चर्चा भी कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने आगामी एक सप्ताह यातायात को परिवर्तित करेंगे। सिंधीबस्ती से लोनी महाराष्ट्र सीमा तक 9 किलोमीटर मार्ग पर गड्डों विहीन करने हेतु 23 जुलाई से ही आगामी दो दिवस के लिए मार्ग पर ट्राफिक को परिवर्तित कर दिन-रात कार्य करने के लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर के कार्यपालन यंत्री अनिल गौड़ एवं अनुविभागीय अधिकारी अविनाश सोनी को निर्देशित किया। कार्य के दौरान मार्ग को परिवर्तित करने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी प्रकार सिंधीबस्ती-लोनी मार्ग का मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद गणपति थाना से शिकारपुरा थाना तक सड़क की मरम्मत हेतु मार्ग को पूर्णतः बंद कर कार्य करने हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निर्देशक आशुतोष सोनी को निर्देश प्रदान किए। यह मार्ग लगभग 3 दिन बंद रहेगा।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास विजन को मा.मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी मध्यप्रदेश में बढ़ा रहे है। उसी दृष्टिगत अंकलेश्वर से बुरहानपुर को जोड़ने वाले 249 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग की सैद्धांतिक स्वीकृति हो चुकी हैं। हम काफी समय इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना हेतु प्रयासरत थे जिसमें मैंने एवं केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रक्षा ताई खड़से जी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी जी से लगातार संपर्क कर इस महत्वपूर्ण सड़क उपयोगिता से अवगत कराया था। साथ ही बुरहानपुर से लोनी की सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का 2.29 करोड़ रुपए का टेंडर हो चुके है जिससे अतिशीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसी सड़क मार्ग पर स्थित सभी पुलियाओं के उन्नयन के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है जिसमें लगभग 100 करोड़ की लागत से उन्नयन प्रस्तावित है। आगामी समय में यह सड़क मार्ग बुरहानपुर के विकास में महती भूमिका निभाएगा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर की जनता को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे वर्षों के प्रयासों से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गड़करी जी द्वारा शहर में एक फ्लाईओवर ब्रिज हेतु सैद्धांतिक सहमति दी है जिस हेतु आज महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जनप्रतिनिधियों तथा एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मिलकर फ्लाईओवर ब्रिज हेतु स्थान का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर ब्रिज बनने से शहर का विकास होगा।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर के मुख्य मार्गों को गड्डा विहीन करने के उद्देश्य से आज सड़कों का निरीक्षण किया है। आगामी एक सप्ताह में इन मुख्य मार्गों  को गड्डा विहीन कर दिया जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर मुख्य मार्गों को गड्डा विहीन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि विगत 5 साल में विकास से सभी अवगत हो गए है।

शनवारा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर ब्रिज हेतु स्थल का निरीक्षण
श्रीमती अर्चना चिटनिस, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 753 एल का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इस परियोजना के निर्माण से बुरहानपुर-इंदौर और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के मध्य आवागमन में सुविधा होगी। किन्तु यह हाईवे बुरहानपुर में लगभग 6 किलोमीटर का भाग शहर के मध्य से गुजरता है। जिस कारण भारी यातायात का दबाव बना रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि शनवारा चौराहे पर भीड़ कम करने और सुचारू यातायात के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करना अतिआवश्यक है। आज प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए निरीक्षण कर निर्माण स्थल को देखा है। अतिशीघ्र ही सर्वे कराकर इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाई जा सके।

विधायक अर्चना चिटनिस ने केन्द्रीय मंत्री नितीन गड़करी से मुलाकात कर रखी थी मांग
ज्ञात हो कि गत दिनों नई दिल्ली में विधायक श्रीमती चिटनिस ने केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी से भेंट कर क्षेत्र के विकास कार्यांे की मांग रखी थी। श्रीमती चिटनिस ने एनएच 753 बीई बुरहानपुर-अंकलेश्वर मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति, बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण मांग रखते हुए पत्र सौंपे थे। जिस पर मंत्री श्री गड़करी ने सभी प्रस्तावों पर कार्यवाही करते हुए स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया था। जिसके परिणाम स्वरूप केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी के निर्देश के बाद आज संबंधित अधिकारियों ने श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यस्थलों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व महापौर अतुल पटेल, नगर निगायुक्त संदीप श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, अमित मिश्रा, योगेश महाजन, बलराज नावानी, नरहरी दीक्षित, धनराज महाजन, संभाजीराव सगरे, गौरव शुक्ला, रितेश सरोदे, हेमेन्द्र महाजन, मनोज फुलवाणी, चिंटू राठौर, अक्षय मोेरे, किशोर कामठे, अजहर-उल-हक, धीरज नावानी, जैकी राठौर, योगेश महाजन, अमोल यादव, प्रशांत पाठक, अब्दुल शाहिद, आकाश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments