Saturday, April 19, 2025
Homeमध्यप्रदेशबुरहानपुर नगर निगम ने सीएम हेल्पलाइन निराकरण में मारी बाजी, प्रदेश में...

बुरहानपुर नगर निगम ने सीएम हेल्पलाइन निराकरण में मारी बाजी, प्रदेश में प्रथम स्थान

 

बुरहानपुर नगर निगम ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी छाप छोड़ी है। सीएम हेल्पलाइन निराकरण के मामले में बुरहानपुर नगर निगम ने 99.87 रैंकिंग के साथ मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और जनता की समस्याओं को गंभीरता से हल करने के प्रयासों का परिणाम है।

नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने इस बड़ी सफलता पर निगम के सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता और तत्परता के कारण बुरहानपुर प्रदेश में सबसे आगे रहा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में बुरहानपुर नगर निगम की टीम ने सितंबर और अक्टूबर माह में जारी ग्रेडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को न केवल समय सीमा के भीतर हल किया गया, बल्कि शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की गई। इसके चलते निगम को 99.87 की उच्च रैंकिंग प्राप्त हुई। उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया और डिप्टी कमिश्नर स्वर्णिमा वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने भी इस सफलता पर निगम की पूरी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की शिकायतों का तुरंत और संतोषजनक समाधान करने की प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखें, जिससे भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताएँ प्राप्त हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments