Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशभाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर ने शास्त्री वार्ड तो सांसद ने महाजनापेठ में ली...

भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर ने शास्त्री वार्ड तो सांसद ने महाजनापेठ में ली सदस्यता

बुरहानपुर। सोमवार को पोला पर्व के साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। ठीक शाम 5 बजे दिल्ली में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसका जिले के 652 बूथों पर लाइव प्रसारण सुना और देखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा प्रधानमंत्री जी को सदस्यता दिलाई गई। जिसके बाद जिलेभर के 652 बूथों पर एक साथ जनप्रतिनिधि, जिला, प्रकोष्ट, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
शहर के शास्त्री वार्ड के बूथ क्रमांक 106 में जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर के घर टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का लाइव प्रसारण देखा। उनके सदस्याता लेने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, पूर्व महापौर अतुल पटेल और मंडलाध्यक्ष अक्षय मोरे, जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे सहित अन्य ने दोबारा सदस्यता ली। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्यों को भाजपा से जोडऩा हैं। मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को सदस्यता दिलाएंगे। बुधवार को जिला स्तर और गुरुवार को हमें बूथ स्तर पर जोरो-शोरो से मिस्ड कॉल से नए सदस्यों को भाजपा से जोडऩा है।
मैं सौभाग्शाली हूं, कि भाजपा से जुड़ा हूं
वार्ड क्रमांक-1 महाजनापेठ के बूथ क्रमांक 65 में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जी ने भाजपा की दोबारा सदस्यता ली। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। मैं सौभाग्यशाली हूं, कि मैं इस दल से जुड़ा है, जो न सिर्फ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ रहा है, बल्कि आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और भौतिक तौर से विकास में अग्रणी है। इस अवसर पर पार्षद भरत इंगले सहित अन्य उपस्थित रहे।
विधायक, जिपं, जपं, नपं अध्यक्ष ने भी सदस्यता ली
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जनपद अध्यक्ष सोनाली प्रदीप पाटिल, नगर परिषद अध्यक्ष साधना विरेंद्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिी, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर सदस्यता ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments