मध्यप्रदेश

भोपाल विधायक आरिफ मसूद बोले, प्रदेश में सबसे अधिक बुरहानपुर में लगी फर्जी आपत्तियां

बुरहानपुर. अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा शहर के इकबाल चौक में एक आम सभा का आयोजन किया गया। भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने मतदाता सूची में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगाई गई फर्जी आपत्तियों का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से कटने नहीं दिया जाएगा। यह आम सभा देर रात तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अल्पसंख्यक को बनाया टारगेट

विधायक मसूद ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक आपत्तियां बुरहानपुर में दर्ज की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये आपत्तियां कांग्रेस बहुल क्षेत्रों और विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर लगाई गई हैं। उन्होंने मतदाताओं को आगाह किया कि बीएलओ उन्हें नोटिस जारी नहीं करेंगे, इसलिए उन्हें स्वयं अपने नाम सूची में देखने होंगे।

चेतावनी दी

मसूद ने चेतावनी दी कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम काटा जाता है, तो वे प्रशासन के खिलाफ भी खड़े हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अगले दो दिनों के भीतर अपनी मतदाता सूची में नाम की जांच कर लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button