जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण

बुरहानपुर। जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’* अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 22 फरवरी 2026 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।
*इसी श्रंखला में बुरहानपुर ब्रांच में भी ताप्ती नदी के राजघाट पर इसका आयोजन होगा। जिसमें ताप्ती नदी के आँचल, प्रांगड़ और किनारों की सफाई की जाएगी*
*बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणास्पद शिक्षाओं* को आत्मसात करते हुए यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि *जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है,* जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है।
*सतगुरु माता जी का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान उसी पावन संकल्प का सजीव प्रतीक है।*
स्थानीय ब्रांच बुरहानपुर के मुखी चन्द्रलाल लालवानी जी ने, आम जनमानस को इस अभियान में सहभागिता देने हेतु सादर आमंत्रित किया है।
उक्त जानकारी मीडिया सहायक दीपक जयसिंघानी ने दी।



