राष्ट्रीय राजमार्ग पर उच्च जोखिम क्षेत्र कानापुर रोड एवं मांझरोद कलां पर निक्षय शिविर आयोजित किया गया

बुरहानपुर। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा के आदेशानुसार जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत ग्राम मांझरोद कलां एवं कानापुर रोड की बस्ती पर निवासरत श्रमिकों के लिए निक्षय शिविर आयोजित किया गए । जिसमें जोखिम जनसंख्या की टीबी स्क्रीनिंग, चेस्ट एक्स रे, बलगम सैंपल, जांच, शुगर, बीपी, BMI जांच की गई।
सीएमएचओ डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा जी के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वर्ग वाली जनसंख्या जैसे पूर्व में टीबी का ईलाज लिए व्यक्ति, टीबी मरीज के घर के सदस्य एवं संपर्क में आए व्यक्तियों, धूम्रपान/शराब का सेवन करने वाले, 60 साल से अधिक उम्र, मधुमेह/शुगर , HIV संक्रमण, कम BMI (दुबले पतले लोग), खदानों, खेतों, कारखानों में समूह में कार्य करने वाले लोग आदि में टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शीघ्र जांच एवं शीघ्र इलाज के आधार पर शिविर आयोजित कर सभी लोगों के चेस्ट एक्स रे एवं बलगम जांच किया जा रहा है। टीबी के इलाज में उचित प्रोटीन युक्त पोषण आहार महत्वपूर्ण होता है अतः कोई भी व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर सकता है। टीबी को फैलने से रोकने के लिए खांसते छींकते समय मुंह पर कपड़ा लगाएं, खुले में ना थूंके और मास्क का प्रयोग जैसी आदतें अपनाई जानी चाहिए।। साथ ही टीबी का ईलाज बीच मे न छोड़े और उचित खानपान से टीबी से ठीक हो सकते है।। अगर किसी को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, बलगम में खून आना, भूख न लगना आदि लक्षण हैं तो नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर बलगम जांच कराए।।
शिविर में रेडियोग्राफर पूनम पाल द्वारा चेस्ट एक्स रे किए गए, राजू राठौड़ एस टी एस एवं सीएचओ पुष्पा डामोर द्वारा मरीजों की सामान्य जांच की गई। जगदीश कुमार ने बलगम सैंपल लिए एवं आशा कर्मचारी ने सहयोग किया।।



