Friday, April 11, 2025
HomeबुरहानपुरMP News :जनजातीय समुदाय के विकास एवं कल्याण हेतु राष्ट्रीय जनजाति आयोग...

MP News :जनजातीय समुदाय के विकास एवं कल्याण हेतु राष्ट्रीय जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री आर्य ने विभिन्न कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा की

‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जाये
MP News :बुरहानपुर/16 जुलाई, 2024/-राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री अंतरसिंह आर्य की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में, बुरहानपुर जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितार्थ में किये जा रहे कार्यो, गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पावर पाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जनजातीय योजनाओं एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। लेख है कि जनजातीय समुदाय के विकास एवं कल्याण हेतु राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन किया गया है। आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों एवं जिलों में जनजातीय समुदाय हेतु किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में जिले में जनजातीय आयोग अध्यक्ष श्री आर्य ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागों में अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष श्री आर्य ने जिले में सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर को नोट करते हुए कहा कि अच्छा कार्य किया जा रहा है, इसे और बेहतर किया जाये। जनजातीय वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने एवं शाला त्यागी बच्चों के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक की शुरूआत में अध्यक्ष श्री आर्य का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं बैठक के समापन पर अध्यक्ष श्री आर्य को स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा केले के रेशे से निर्मित योगामेट भेंट की गई।
जनजातीय वर्ग समुदाय के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों, नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण, कौशल विकास, विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं, पीएम किसान योजना, संबंल योजना, आवास योजना, जनजातीय ग्रामीण क्षेत्रों में पानी, सड़क, बिजली एवं मूलभूत सुविधा सहित अन्य जानकारियाँ लेते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक जानकारी आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। जिले में कारगर रूप से पेसा एक्ट का क्रियान्वयन किया जाये। जनजातीय समुदाय के विकास एवं कल्याण हेतु विशेष जोर दिया जाये। आयोग के अध्यक्ष श्री आर्य ने नागरिकों की सुविधाओं हेतु ग्राम अम्बा के समीप सुक्ता नदी पर अम्बा तालाब निर्माण योजना की स्वीकृति हेतु शासन स्तर पर पत्र प्रेषित करने एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि, ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जाये। वनों के संरक्षण एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन सक्रिय होकर कार्य करें।
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने बैठक में जानकारी दी कि, बच्चों को सीएम राईज विद्यालय के माध्यम से गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं खकनार विकासखण्ड अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सातपायरी में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में जनजातीय कार्य विभाग के तहत संचालित छात्रावासों के कायाकल्प एवं बेहतर प्रबंधन हेतु छात्रावास कायाकल्प अभियान चलाया गया। अभियान अंतर्गत प्रत्येक छात्रावास हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। छात्रावासों मंे सीसीटीवी इंस्टॉल, मेडिकल हेल्थ चेकअप टेªकिंग रिकार्ड, किचन गार्डन, टेलीविजन, हैण्डवाश बेसिन, फसाई (थ्ैै।प्) सर्टिफिकेट, पानी की टेस्ट रिपोर्ट रिकार्ड, स्टडी रूम/डाईनिंग रूम तथा वाटर प्यूरीफायर इत्यादि सुविधायें एवं व्यवस्थायें की जा रही है।
बैठक में आयोग नई दिल्ली के उपसंचालक श्री आर.के.दुबे, रिसर्च ऑफिसर श्री अंकित कुमार सेन, श्री प्रकाश कुमार उइके, पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, वनमंडलाधिकारी श्री विजय सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments