बुरहानपुर।जिला में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया कर घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना एवं संसाधनों की उपलब्धता कराना है *मॉक ड्रिल जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से हुआ।
आज दिनांक 11.05.2025 को जिला बुरहानपुर में विभिन्न आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु एक मॉक ड्रिल (अभ्यास) का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, नगर निगम,यह तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से संपन्न हुई।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों की उपलब्धता और विभागों के मध्य समन्वय की क्षमता का परीक्षण करना था। इस दौरान आगजनी, भवन ध्वस्त होने, घायलों की सहायता एवं सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की संपूर्ण प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल का संचालन तुलसी मॉल लालबाग रोड में किया गया, जहाँ वास्तविक स्थिति की तरह परिदृश्य प्रस्तुत किया गया। जहां आगजनी की सूचना मिलने पर शासन प्रशासन की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस द्वारा घटनास्थल को चारों ओर सुरक्षित कर स्टॉपर लगाकर सुरक्षित किया गया। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह , पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के कुशल मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, एडीएम वीर सिंह चौहान नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, होमगार्ड कमांडेंट सहित सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट,राजपत्रित अधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी सहित सभी विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*मॉक ड्रिल में जनसामान्य को भी जागरूक किया गया तथा आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।*