बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर नगर के वार्ड क्रमांक 06 महर्षिदयानंद वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर लगभग 50 लाख रूपए से अधिक की लागत के अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति के साथ क्षेत्रवासियों को सौगात दी। इस अवसर वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रीमती चिटनिस ने वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
श्रीमती चिटनिस ने विधायक निधि से लगभग 4 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत श्री गजानन महाराज मंदिर की बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही विधायक निधि अंतर्गत 5 लाख रूपए की लागत से जडि़यावाड़ी में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन मंत्रोच्चारण की अनुगुंजन के मध्य किया गया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बाड़ी की पोल स्थित श्री पंढरीनाथ विठ्ठल मंदिर में दर्शन कर चल रहे निर्माण कार्यांे का अवलोकन किया। इस दौरान समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों ने श्रीमती चिटनिस का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। सभी की मांग पर उन्होंने विधायक निधि से लगभग 50 लाख रूपए देने की घोषणा की। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयोगी स्थान सुलभ होगा। इससे लोगों को एक-दूसरे से जु़ड़ने, बातचीन करने और मिलकर काम करने के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही सामुदायिक भावना मजबूत होगी। सामुदायिक भवन के निर्माण से सभी समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। बुरहानपुर नगर निगम अंतर्गत समस्त वार्डांे में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे है। विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बुरहानपुर के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों को निरंतर नए विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी। विभिन्न वार्डों में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार निरंतर जनहितकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, मनोहर नागर, वरिष्ठ नेता मुकेश शाह, जगदीश कपूर, अजयसिंह रघुवंशी, पार्षद अजय बालापुरकर, किशोर राठौर, संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, धनराज महाजन, गौरव शुक्ला, मनोज फुलवानी, रितेश सरोदे, हेमेन्द्र महाजन, श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती अंजलि गढ़े, श्रीमती पगारे, अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, रवि काकड़े, शिवकुमार पासी, महेश चौहान, सौरभ परिवाले, राजेश महाजन, अनिल भट्ट, विजय अयरे, मुन्ना टंडन, सुरेश लखोटिया, हेमंत एरेंडोलवाला, बृजलाल पाटिल, अरविंद ठाकुर, शैलेश शाह, पराग श्रॉफ, नितीन सगहल, अंकित दुम्बवानी, मनोज सराफ, ओंकारप्रसाद बेरी, पुनम सोनवणे, नरेश हासानंदानी, परेश लाहुरकर, अशोक मराठे, विनोई भाई, पंकज सोनवणे, गोकुल पाटिल, कल्पेश जैन, नितीन व्यास, कृष्णदास जडि़या, संजय सराफ, विपिन सोनी, बालू सराफ, अनिल जडि़या, धर्मंेन्द्र सोनी, निलेश सोनी एवं रमेश नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।