हजारों लीटर दूध महाशिवरात्रि पर मंदिर के नालियों से बह जाता है, इसके बजाय पर्व पर गरीबों को दान कीजिए – स्वाति दीदी।
बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित विजया साईं नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इस कार्यक्रम के दौरान ईश्वरीय ध्वजा रोहन मुख्य अतिथियों के हस्ते किया गया। इस कार्यक्रम में शिवलिंग और भोलानाथ की झाकी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बुरहानपुर के स्वाति दीदी द्वारा शिवरात्रि महत्व बताया, स्वाति दीदी ने कहा अज्ञानता के पर्दे से मनुष्य बहार निकलेगा तो ज्ञान की रोशनी होगी, मनुष्य को जरूरत है अज्ञान अंधकार से बाहर निकलने की, तभी ईश्वर के दर्शन होंगे, भगवान इस धरती शिव बाबा के अवतार मै पर पुनः अवतरित हुए है,
महाशिवरात्री पर्व पर शिवलिंग को हजारों लीटर दूध से अभिषेक किया जाता है, दीदी ने कहा यह दूध मंदिर के नालियों में बहकर कहा जाता है इस बारे में विचार करना चाहिए, हजारों लीटर दूध बहाने से अच्छा महाशिवरात्रि पर गरीबों मै दान करना चाहिए, वहीं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाहपुर के दीपा दीदी ने कहा महाशिवरात्रि परमात्मा का अवतरण दिन है, महाशिवरात्रि का रात्रि शब्द कलयुग को दिया है, इस कलयुग के अंतिम समय में परमात्मा का दिव्य अवतरण इस धरती पर होता है, उसकी को महाशिवरात्रि कहते है। वहीं कार्यक्रम के प्रारंभ के पहले छोटी बालिका आराध्या द्वारा डांस कर सभी का वेलकम किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि युवराज महाजन, शाहपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश राखंडे को ईश्वरीय भेट प्रदान की, अतिथियों को पुष्प देकर कमलेश महाजन के हाथों से सम्मान किया, वही मधुबन से पधारे आनंद भाई द्वारा कार्यक्रम में सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण कर सभी का आभार व्यक्त किया।