बुरहानपुर

पवित्र रमजान मे सैय्यदना डॉ.साहब की लंबी उम्र के लिए दाऊदी बोहरा समाज जनों द्वारा 3 दिवसीय तिलावत ए कुरान की गई

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर मे दाऊदी बोहरा समाज जनों ने पवित्र रमजान माह मे दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरु की लबी उम्र और बेहतर स्वस्थ के लिए तिलावत ए कुरान पढ़ी गई।

दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोआर्डिनटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते हुए बताया की शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली की सदारत मे बुरहानपुर स्थित नजमी मस्जिद मे दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैय्यादन डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब की लबी हम और बेहतर स्वस्थ के लिए 3 दिवसीय कुरानखानी का आयोजन शुक्रवार, शनिवार, रविवार को रात्रि 10 से 1 बजे तक किया गया साथ ही रात्रि मे तहजूद की नमाज भी समाज जनों द्वारा अदा की गई।

दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी कोआर्डिनटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बातया की पवित्र रमजान माह दाऊदी बोहरा समाज के सभी महिला पुरुष एवं बच्चे प्रतिदिन रोजे, नमाज, तिलावत ए कुरान पढ़ कर बुरहानपुर स्थित दाऊदी बोहरा मस्जिदों मे सामूहिक रूप से अल्लाह की इबादत कर रहे है।

दाऊदी बोहरा समाज के सभी लोग प्रति दिन समाज की मस्जिदों मे शाम को रोजा इफ्तारी के साथ साथ अल्लाह की इबादत कर रहे है जिसमे शुक्रवार से रविवार तक विशेष रूप से 53 वें धर्मगुरु सैय्यादन डॉ. मुफादल सैफुद्दीन साहब की लबी उम्र और बेहतर स्वस्थ के लिए दाऊदपुरा स्तिथ नजमी मस्जिद मे पवित्र कुरान की तिलावत की गई।

जिसमे शहर आमिल साहब शेख हैदर भाई साहब जामली नायब शहर आमिल शेख युसूफ भाई साहब ने 53 वें धर्मगुरु सेय्य्दना डॉ. मुफादल सैफुद्दीन साहब की लंबी उम्र और बेहतर स्वस्थ के लिए अल्लाह से दुआएं की गई साथ ही
बोहरा समाज जनों द्वारा पवित्र रमजान मे विशेष रूप से अपने भारत सहित पूरी दुनिया मे अमन सुकून और तरक्की के साथ साथ सभी की खुशहाली की दुआएं के साथ ही मौला की खास नजरें इनायत की भी दुआए की जिसमे महिलाएं पुरुषो के साथ साथ नन्हें नन्हें बच्चों ने भी दुआओ के लिए हाथ उठाये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button