आशीर्वाद, संस्कार और स्नेह का संगम, जय ज्ञानेश्वर पाटील के आशीर्वाद समारोह में अपनत्व का प्रेम

– समारोह स्थल का सांसद ने किया अवलोकन
– सभी ने स्वयं ली जिम्मेदारियां कहा यह हमारा पारिवारिक आयोजन
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के सुपुत्र जय पाटील के आशीर्वाद समारोह को लेकर बुरहानपुर सहित पूरे निमाड़ अंचल में आत्मीय उत्साह का माहौल है। यह समारोह 1 मार्च शाम को बुरहानपुर स्थित रेणुका कृषि उपज मंडी में संपन्न होगा, जहां परिवार, समाज और शुभचिंतकों की उपस्थिति में संस्कार, स्नेह और आशीर्वाद की सुंदर छवि देखने को मिलेगी। यह आयोजन किसी औपचारिक कार्यक्रम से अधिक एक पारिवारिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। रिश्तेदारों, मित्रों, समाजजनों और शुभचिंतकों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि जय पाटील को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
संस्कारों से संवरता भविष्य
आशीर्वाद समारोह भारतीय परंपरा में जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसी भावभूमि पर आयोजित यह कार्यक्रम परिवार के संस्कारों, बड़ों के मार्गदर्शन और समाज के स्नेह का प्रतीक बनेगा। आयोजन स्थल पर सादगी, गरिमा और आत्मीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे प्रत्येक आगंतुक स्वयं को परिवार का हिस्सा महसूस कर सके।
*समाज का स्नेह, परिवार की ताकत*
इस अवसर पर केंद्रीय व प्रदेश स्तर के गणमान्यजन, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग पारिवारिक स्नेह के साथ उपस्थित रहेंगे। सभी की मौजूदगी इस बात का प्रमाण होगी कि पारिवारिक रिश्ते और सामाजिक सरोकार ही किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। रेणुका कृषि उपज मंडी में होने वाला यहआयोजन आशीर्वाद, अपनत्व और शुभेच्छाओं का ऐसा संगम बनेगा, जो लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। 1 मार्च को बुरहानपुर साक्षी बनेगा जहां शब्द कम होंगे, भावनाएं अधिक; जहां मंच से ज्यादा दिलों का जुड़ाव दिखाई देगा।



