Friday, April 18, 2025
HomeबुरहानपुरBurhanpur News : राजस्व महा अभियान 2.0 अपर कलेक्टर ने ग्राम बोदरली...

Burhanpur News : राजस्व महा अभियान 2.0 अपर कलेक्टर ने ग्राम बोदरली में किसानों से की चर्चा

बुरहानपुर/20 जुलाई, 2024/- शासन के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिये राजस्व महा अभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जिले में 31 अगस्त तक संचालित रहेगा। अभियान्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण, राजस्व प्रकरणों, नामांतरण प्रकरणों का निराकरण, आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निराकरण, बंटवारा प्रकरण, सीमांकन, नक्शा तरमीम, अभिलेख दुरस्ती, समग्र ई-केवायसी तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग, पीएम किसान सेच्युरेशन, स्वामित्व योजना सहित इत्यादि कार्य किये जायेंगे।
इसी कड़ी मंे आज अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने ग्राम पंचायत बोदरली में किसानों के साथ चर्चा करते हुए राजस्व महा अभियान का उद्देश्य बताया। उन्होंने कृषकों से खाद-बीज के संबंध में जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री चौहान ने किसानों को पौधारोपण करने हेतु प्रेरित भी किया। इस दौरान किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने कृषकों को खाद के उपयोग एवं फसल उत्पादन बढ़ाने संबंधी आवश्यक जानकारी दी। अपर कलेक्टर ने माध्यमिक स्कूल बोदरली का औचक निरीक्षण किया तथा बच्चों से चर्चा भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments