विभिन्न समस्याओ को लेकर बहुजन समाज पार्टी जिला बुरहानपुर ने दिया ज्ञापन

बुरहानपुर। बहुजन समाज पार्टी जिला यूनिट बुरहानपुर म.प्र. की विभिन्न समस्याओ को लेकर दिंनाक 11.04.2026 को जिला कलेक्टर बुरहानपुर के नाम एक ज्ञापन प्रेषित है l आशा है की आप हमारी मांगो को गंभीरता से लेकर निराकरण कराने हेतु आवश्यक निर्देश देने की कृपा करेगे l हमारी मुख्य मांगे निम्न अनुसार है l
मुख्य मांगे
1. शासन द्वारा किसानो से गेंहू और चना खरीदी में देरी एवं लापरवाही के कारण किसानो को अतिरिक्त ब्याज की अदायगी l
2. लाडली बहना योजना में जिन महिलाओ द्वारा किसी कारण वश फॉर्म नही भर पाए उन माता बहनों को लाडली बहना योजना में नाम जोड़ने एवं आर्थिक सहायता मिले l
3. ग्राम पांगरी ब्लाक खकनार जिला बुरहानपुर में बन रहे डेम में किसानो की डूब में गई कृषि भूमि एवं घरो का मुआवजा लगभग 30 लाख रूपये प्रति हेक्टेयर तथा खेती के बदले खेती व् मकान के बदले मकान दिया जावे l
4. कई सालो से खेती कर रहे आदिवासियों का सर्वे कर वन अधिकार पट्टा दिया जाए l
5. अनुसूचित जाती एवं जनजाति के छात्रो को कोलेजो में दी जाने वाली छात्रवृत्ति मे तीन वर्षो का विलम्ब छात्रों को आर्थिक परेशांन करने का कारण है जिसे प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाए l
6. अनुसचित जाती के लोगो को रोजगार हेतु संचालित ऋण योजनाओ पर 35% सब्सिडी दी जाए, सब्सिडी नही मिलने के कारण अनुसूचित जाती के लोगो को डिफाल्टर होने का मुख्य कारण बनता है l
7. जिला चिकित्सालय में डॉक्टर्स की कमी के कारण गंभीर मरीज एवं प्रसूताओ को खंडवा या इंदौर रेफर किया जाता है जिससे उनकी जान माल का नुकसान होने का खतरा बना रहता है जिसको देखते हुए शासकीय चिकित्सालय में डॉक्टर्स की नियुक्तिया की जाए l
8. शासकीय चिकित्सालय में सोनोग्राफी, MRI, इको एवं अन्य बड़ी जांचे शासकीय चिकत्सालय में सुचारू रूप से की जाए
9. शासकीय चिकित्सालय में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर की मशीने खरीदी में भ्रष्टाचार की जाँच की जाए एवं ट्रामा सेंटर तथा पुराने जिला चिकित्सालय के स्थान पर नवनिर्मित सिटी क्लिनिक यथा शीघ्र चालु किया जावे l
10. निजी चिकित्सालयों को संचालित करने की अनुमति देने के पूर्व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो द्वारा निजी चिकित्सालयों के निरिक्षण किये बिना अनुमति देना जनमानस के साथ धोका है l बुरहानपुर जिले में संचालित कई निजी चिकित्सालय ऐसे है जहा ना पार्किंग है ना अग्नि शमन यंत्र है ना ICU की सुविधा है और ना ही आपातकाल परिस्थितियों से निपटने हेतु को साधन उपलब्ध नही है l तथा फाइव स्टार होटल के रूम के बराबर एक बेड का किराया है जिस पर तुरंत जाँच की जावे एवं ऐसे निजी चिकित्सालयों की मान्यता निरस्त की जाए l
11.RTO विभाग के कर्मचारी व् अधिकारियो द्वारा बुरहानपुर जिले के सीमाओं पर जाँच पोस्ट पर ट्रक ड्रायवरो से अवैध वसूली के धंधे पर यथाशीघ्र जाँच कर रोक लगाई जाए l
12.बुरहानपुर जिले में अवैध जुआ सट्टा एवं अवैध देशी एवं अंग्रेजी , कच्ची पक्की शराब का कारोबार काफी फल फुल रहा है जिस पर पुलिस एवं आबकारी अधिकारियो की उपस्थिति संदेह स्पद है l जिस पर तुरंत रोक लगे l
13. शासकीय सम्पत्ति रेती, गिट्टी , मुरुम का अवैध उत्खनन सम्बन्धित अधिकारियो के नाक के निचे चल रहा है l जिस पर सम्पूर्ण प्रसाशनिक अमला मौन है l जिसकी तुरंत जाँच कर कार्यवाही की जावे l
14. हर घर नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन पर तत्कालीन कलेक्टर ने दिल्ली में सम्मान समरोह में झूटी वाहवाही तो लुट ली लेकिन आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रो में हर घर नल नही पहुच पाया है जिसकी जाँच की जाए तथा सम्बन्धित विभाग पर कार्यवाही की जावे l
15. शा.उर्दू स्कूल में पाठ्य पुस्तके 2025 – 26 में वितरित नही करना तथा वार्षिक परीक्षा के पूर्व छात्रो को पाठ्य पुस्तक की फोटो कॉपी वितरण करना छात्रो के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है तथा काफी शर्मनाक भी है l अतः उर्दू एवं सभी शासकीय शालाओ में पाठ्य पुस्तके समय पर उपलब्ध कराई जावे ,
16. निजी शालाओ में मोटी फीस के नाम जबरन वसूली एवं हर साल प्रायवेट पब्लिशर्स की किताबो का बदलना एवं महंगी अनावश्यक पुस्तको को खरीदी हेतु पालको पर दबाव बनाना l तथा प्रत्येक वर्ष यूनिफार्म बदलना निजी शालाओ एवं प्रायवेट पब्लिशर्स के बिच का कमीशन के खेल को बंद किया जाये l
17.बुरहानपुर नगर निगम द्वाराअमृत जल योजना के नाम पर करोडो रूपये का खर्च करने के बाद भी आम नागरिक दूषित एवं गन्दा पानी पिने के लिए मजबूर है l तथा पूर्व में कई वार्डो में गंदे पानी के कारण डायरिया जैसी घातक बीमारी के कारण
कई लोग अस्पतालों में भर्ती रहे तथा कुछ की जान तक चली गई l फिर भी निगम आयुक्त तथा सम्बन्धित अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद सोये रहे l जिसकी तुरंत जाँच कर गंदे पानी वितरण बंद किया जाकर स्वच्छ पानी का वितरण किया जाए
18. बुरहानपुर नगर निगम द्वारा जल कर एवं सम्पत्ति कर में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना अनुचित जिसे तुरंत 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की जावे l तथा इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के जल व् सम्पत्ति कर ना लिया जावे l
19.बुरहानपुर शहर में कई स्थानों पर गंदगी का अम्बार लगा है तथा साफ़ सफाई निम्नस्तर पर है जिसे तुरंत समाधान किया जावे l
20. बुरहानपुर शहर के जयस्तंभ से सिन्धी बस्ती चौराहे ,बिटिया रोड से होते हुए कलेक्टर कार्यालय एवं SDM कार्यलय तक सार्वजनिक मूत्रालय नही होने कारण शहर के नागरिको को अत्यधिक असुविधा हो रही है जिसे देखते हुए स्थान चिन्हित कर ४- ५ सार्वजनिक सुविधाघर एवं मूत्रालयो का निर्माण करवाया जाए l
21. सम्पूर्ण बुरहानपुर जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओ का बाउंडरी वाल एवं सौंदर्यीकरण व् सुरक्षा की व्यवस्था की जावे तथा प्रतिमाओ के पास में किया गया किसी भी प्रकार का अतिक्रमण जल्द से मुक्त कराया जावे l खासकर भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के लिए l
22.उपनगर लालबाग में सागर टॉवर चौराहे पर भारतीय संविधान के रचियता भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराब अम्बेडकर जी की प्रतिमा लगाने हेतु नगर निगम द्वारा पिछले तीन वर्षो से अम्बेडकर अनुयायियों को परेशांन किया जा रहा है l तथा क़ानूनी सभी प्रकार की प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद भी डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा लगाने में देरी करना जातिगत भावना को प्रदर्शित करता है जिसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त को पद से स्थानांतरित कर प्रतिमा निर्मित करने हेतु आदेशित किया जावे l
23. LPG गैस टंकी की किल्लत को देखते हुए पर्याप्त LPG गैस टंकी वितरित की जाए तथा LPG गैस टंकी की काला बाजारी की जाँच कर सम्बन्धित व्यक्तियों पर FIR की जावे तथा LPG टंकी बुकिंग अवधि का समय घटाए जाए l व बुकिंग प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी की जावे l
24. बुरहानपुर जिले में स्थित कारखानों में कार्य रहे मजदूरो से 12 घंटे कार्य लिया जा रहा है उसे घटाकर 8 घंटे किया जावे
25.भारतीय संविधान शिल्पकार भारत रत्न परम पूज्य डॉ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की 14अप्रेल 2026 को आने वाली जन्म जयंती को सम्पूर्ण भारत वर्ष में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी l अतः बुरहानपुर जिले में भी मनाई जाना है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा जयंती रैली , जुलुस व् स्थानीय कार्यक्रमों की परमिशन तुरंत दी जावे l तथा १४ अप्रेल 2026 को बुरहानपुर जिले में देशी व् विदेशी मदिरा दुकाने बंद ( शुष्क दिवस ) घोषित किया जावे l



