15.6 C
New York
Saturday, October 18, 2025

Buy now

spot_img

जिले को ‘‘सुकन्या समृद्ध जिला‘‘ बनाने हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान

बुरहानपुर/16 जुलाई, 2024/- भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘‘बेटी बचाव-बेटी पढाओ‘‘ अभियान अंतर्गत बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने हेतु पोस्ट ऑफिस में जन्म से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के ‘‘सुकन्या समृद्धि योजना‘‘ के खाते खोले जा रहे है। इसी कड़ी में बुरहानपुर जिले को ‘‘सुकन्या समृद्ध जिला‘‘ बनाने हेतु कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार भारतीय डाक विभाग बुरहानपुर व महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से “सुकन्या समृद्धि अभियान” चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले की समस्त पात्र बालिकाओं के सुकन्या खाते डाकघरों में खोले जा रहे है।
उपसंभागीय निरीक्षक बुरहानपुर उपसंभाग श्री डिलेंद्र करंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने तथा योजना का लाभ लेने हेतु अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस या आंगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के खाते जिले के किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर केवल 250/- रूपये की राशि से खोले जा सकते है। जिसमें वर्तमान ब्याज दर 8.2 प्रतिशत (चक्रवृद्धि ब्याज दर) है।
सुकन्या समृद्धि खाते की अन्य विशेषताए
खाता बालिका के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खोला जा सकता है। खाते के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं माता या पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड व 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो आवश्यक है। खाता प्रारंभिक राशि 250/- रूपये से खुलेगा। एक वर्ष में न्यूनतम 1000/- रूपये एवं अधिकतम 1,50,000/- रूपये जमा किये जा सकेंगे। खाते में राशि खाता खोलने की तारीख से 15 वर्ष पूर्ण होने तक जमा की जा सकती है। बालिका की उच्च शिक्षा हेतु बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने पर खाते में जमा राशि का 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है तथा खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पूर्ण होने पर या बालिका के विवाह होने की स्थिति में खाता बंद किया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles