Thursday, May 22, 2025
Homeबुरहानपुरशहर में कांग्रेस ने निकाली जय हिन्द तिरंगा यात्रा,

शहर में कांग्रेस ने निकाली जय हिन्द तिरंगा यात्रा,

बुरहानपुर।देश की सीमाओं पर हमारे सैनिक जिस अदम्य साहस के साथ भारत की रक्षा कर रहे हैं, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। इसी भावना को सम्मान देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर द्वारा आज “जय हिंद यात्रा” का आयोजन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित यह यात्रा सुभाष चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नागरिकगण सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकू टॉक ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की मांग करते हुए कहा, “देश की संवेदनशील परिस्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर पाकिस्तान के खिलाफ ठोस निर्णय लेना चाहिए। हमारी सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है और हमें उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।” यह यात्रा भारतीय सेना के सम्मान और देश की अखंडता के प्रति कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी। बुरहानपुर की धरती से यह संदेश गया कि कांग्रेस सैनिकों के साथ दृढ़ता से खड़ी है। वही इस यात्रा में कांग्रेस परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला प्रभारी ग्यारसी लाल रावत जी, जिला अध्यक्ष रिंकू टांक, नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत, मीनाक्षी महाजन, जिला प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल, डॉ प्रवीण तैमूरने, बंडू देशमुख, कमलेश शाह, हेमंत पाटील, शैली कीर, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज महाजन, डॉक्टर फरीद काजी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर इमरान खान, NSUI जिला अध्यक्ष सौरभ कुरैशी, पूर्व विधायक हमीद काजी, पूर्व विधायक रविंद्र महाजन, पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, प्रदेश कांग्रेस सहसचिव इंद्रसेन देशमुख, कृष्णकुमार सुखवानी, पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेश्वर सिंह, शेख इमरान, डॉक्टर फिरोज बैग, वसीम बक्श, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबैदुल्लाह, आशीष भगत, नजीर अंसारी, मोहम्मद फैजान, अर्जुन जंगले, अरुण महाराज, पार्षद अकील औलिया, विनोद मोरे, हफ़ीज़ मंसूरी, फहीम हाशमी, एहफाज मीर, अब्दुल्ला अंसारी, हामिद डायमंड, रफीक मंसूरी, जावेद खान, उबेद वकील, असलम, भावेश सिंह, औजेर अंसारी, अरुण महाराज जोशी, संतोष साने, आरिफ मैकेनिक, नफीस खान एवं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत समस्त विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गर्व और उत्साह के साथ भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments