*गांधी जयंती पर बुरहानपुर रोटरी ने किया ‘स्वच्छता के नायकों’ का सम्मान*

*घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन चालकों एवं सफाई मित्रों को किया सम्मानित*
बुरहानपुर :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर द्वारा नगर निगम के घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन चालकों एवं सफाई मित्रों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महापौर माधुरी पटेल, नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव, आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अमर यादव सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. जे.पी. लखोटिया ने कहा कि शहर की स्वच्छता के पीछे सफाई मित्रों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका है। वे हर मौसम में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करते हुए शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनका सम्मान समाज की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर निगम के प्रयासों से नहीं, बल्कि नागरिकों और सफाई मित्रों के सामूहिक सहयोग से बनता है।
इस अवसर पर कुल 60 सफाई मित्रों एवं कचरा संग्रहण वाहन चालकों को प्रशस्सी पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटे. शेखर बोहरा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रोटे. अंकित किशोर शाह एवं रोटे. पराग शाह का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में रोटरी के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष प्रशांत श्रॉफ, प्रिंस सेठिया, विवेक मर्चेंट, श्रीकिशन मुंधड़ा, संदेश जैन, रौनक जैन, प्रियल जैन, विशाल विजयवर्गीय, कमलचंद महाजन, रविंद्र महाजन, अशोक अग्रवाल, अमर पोहनी, प्रफुल्ल मुंशी, आदित्य जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में क्लब सचिव रोटे. नवीन पारख ने सभी अतिथियों, नगर निगम अधिकारियों, सफाई मित्रों एवं रोटरी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गांधी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छता के साथ-साथ उन कर्मठ हाथों के सम्मान का संदेश बना, जो प्रतिदिन बुरहानपुर को स्वच्छ रखने में जुटे हैं।




