अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 सक्रिय सामाजिक महिलाओं को “सशक्त नारी” सम्मान से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।*
बुरहानपुर। बहादरपुर रोड़ स्थित शहर की प्रतिष्ठित होटल उत्सव में सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब का बुरहानपुर जिला व प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात 2 वार्षिक की कार्यकारिणी में उमेश जंगाले को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर नवागत प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्धबोधन में सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों के सर्वांगीण विकास, उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना शामिल है। नई कार्यकारिणी के साथ संस्था अपने उद्देश्य की और मजबूती से बढ़ेगा। जो पत्रकारों के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता हैं। बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सैयद नदीम ने वर्ष 2025-27 की नवीन 2 वर्षीय कार्यकारिणी में 200 पत्रकारों को शपथ दिलाई। जिसमें प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, संजयसिंह शिंदे, प्रदेश मार्गदर्शक, गोपाल सावनेर, प्रदेश महासचिव, संजय रघुवंशी, प्रदेश सहसचिव, राजेश जाधव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, लक्ष्मण केलदे, प्रदेश उपाध्यक्ष, निलेश महाजन वरिष्ठ सदस्य, इंदौर संभाग में विनोद सोनराज संभाग उपाध्यक्ष, तौकीर आलम सहसचिव, दिग्विजय मोकल महामंत्री, बुरहानपुर जिले में विनोद लोंढे जिला अध्यक्ष, भगवानदास शाह जिला सचिव प्रीतम महाजन जिला सहसचिव, संदीप भालसिंह जिला उपाध्यक्ष, रियाज खोकर जिला उपाध्यक्ष, महेश पठारिया जिला उपाध्यक्ष, मुजफ्फर अली कोषाध्यक्ष, शेख फरीद सहकोषाध्यक्ष, साजिद खान महामंत्री, मो. जमील महामंत्री, मो. शब्बीर प्रचार मंत्री, मो. इरफान प्रचार मंत्री, राहुल जायसवाल प्रचार मंत्री, संरक्षक बसंत गावस्कर, संरक्षक नगिन भाग्यवार, मार्गदर्शक वाहिद अली, अध्यक्ष मधुकर भोयटे, उपाध्यक्ष सदाकत अंसारी, सचिव मनोज गोरे, महामंत्री सुजीत चौकसे, महामंत्री कुंदन पवार, मीडिया प्रभारी कुणाल दशोरे, खकनार तहसील अध्यक्ष फिरोज तडवी, आबिद तडवी उपाध्याय, सचिव निलेश महाजन, शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष सतीश वाद्य, सचिव गोकुल पाटिल, उपाध्यक्ष रमजान तडवी, सदस्य संजय महाजन, धुलकोट ब्लाक अध्यक्ष शाहरुख खत्री, सचिव दिलीप बामनिया, बहादरपुर ब्लाक अध्यक्ष शेख अजहर, सहित खंडवा, खरगोन, देवास, पंधाना, भिखनगांव सहित अन्य जिलों से भी 200 पत्रकारों ने शपथ ली। इस अवसर पर एमके पाठशाला स्कूल के संचालक आसिफ खान, सहित अन्य पत्रकारों ने उद्बोधन दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब द्वारा 10 सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं को “सशक्त नारी” सम्मान से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिसमें गोरी शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र नारी शक्ति संस्था, प्रीति ठाकुर, मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद प्रदेश अध्यक्ष किरण रायकवार, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, सरिता भगत, अध्यक्ष, महिला कांग्रेस कमेटी, सीमा डेविड, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता मनकक्ष विभाग , जिला चिकित्सालय प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, अंजू काटरवार जिला कौषालय सहायक ग्रेड 2 में कार्यरत तस्लीम मर्चेंट, अध्यक्ष लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी अध्यक्ष गांधी ग्लोबल फैमिली उषा अग्रवाल, मानव सेवा संस्था, अध्यक्ष, प्रेमलता सांखले, महिला अधिकार मंच अध्यक्ष, लीनेस क्लब अध्यक्ष, रजनी गट्टानी, अध्यक्ष माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल मौजूद रही। कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश महाजन ने किया।