बुरहानपुर

अवैध शराब के विरूद्ध संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही

बुरहानपुर। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने आज ग्राम जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी एवं आहूखाना क्षेत्र में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 3300 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 80 हजार रुपए है। अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में एसडीएम बुरहानपुर श्रीमती पल्लवी पुराणिक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विनोद कुशवाहा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मुकेश गौर, थाना शिकारपुर टीआई श्री संदीप चौरसिया, नायब तहसीलदार श्री रजनीश उपाध्याय, आबकारी उप निरीक्षक श्री शेरसिंह मोरे, श्री केतन भाबर सहित अन्य शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button