बुरहानपुर।थाना शिकारपुर पुलिस को धारा-457,380 IPC चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को वर्ष 2020 के अपराध क्रमांक 205/20 धारा 457, ,380 IPC चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है। शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी हिमांशु पिता प्रकाश खत्री, उम्र-20 वर्ष निवासी राजपुरा गेट के पास थाना शिकारपुरा को अपराध क्रमांक 205/20 धारा-457,380 IPC में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है |वारंट तामिली में निरीक्षक कमल पवार, थाना प्रभारी शिकारपुरा प्रधान आरक्षक क्र.77 शेख जाकिर थाना शिकारपुरा।
BREAKING NEWS