Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशखकनार पुलिस ने 2022 से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

खकनार पुलिस ने 2022 से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

बुरहानपुर। खकनार पुलिस व्दारा धारा 138 NI Act में वर्ष 2022 से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय राजकुमार भद्रसेन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला बुरहानपुर के प्रकरण के SCNIA 246/2022 में अभियुक्त/आरोपी शांतिलाल पिता लक्ष्मण राठौर निवासी ग्राम कालापाट थाना खकनार के विरूद्ध धारा 138 NI Act अंतर्गत प्रकरण चल रहा है माननीय न्यायालय व्दारा आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को जानकारी प्राप्त हुई की स्थाई वारंटी शांतिलाल पिता लक्ष्मण राठौर जबलपुर में निवास कर रहा है जानकारी प्राप्त होने पर प्रआर 464 अमित अवस्थी, प्रआर 468 हिरालाल काजले को जबलपुर रवाना किया गया था। जिनके व्दारा दिनांक 27/12/2024 को स्थाई वारंटी शांतीलाल पिता लक्ष्मण राठौर को जबलपुर से गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 28/12/2024 को माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया।

*स्थाई वारंटी*-

*शांतिलाल पिता लक्ष्मण राठौर उम्र 22 साल निवासी ग्राम कालापाट थाना*

*महत्वपूर्ण भूमिका*-निरीक्षक अभिषेक जाधव, प्रआर 464 अमित अवस्थी, प्रआर 468 हिरालाल काजले की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments