Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशगंगा जामनी तहज़ीब के शहर में शांति दूत का आगमन हमारे लिए...

गंगा जामनी तहज़ीब के शहर में शांति दूत का आगमन हमारे लिए फक्र की बात, तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला

बुरहानपुर।मध्यप्रदेश के बुराहनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 8 दिसम्बर 1933 को की गई स्वतंत्रता आंदोलन की यात्रा को संजोने के लिए गांधी ग्लोबल फैमिली की जिला इकाई बुरहानपुर एवं गांधी विचार समिति द्वारा संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर सुत के काते की माला अतिथियों द्वारा अर्पित कर महात्मा गांधी जी को नमन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के तफ्फजुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि गांधी जी के प्रिय भजनो की प्रस्तुतियां दी गई जिसके बाद सर्व धर्म प्राथना हुई जिसमें हिंदू, मुस्लिम, जैन के अनुयायियों ने अपने अपने पवित्र ग्रन्थों का पाठ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमति माधुरी पटेल जी ने अतिथियों में पूर्व विधायक हमीद काज़ी जी,पूर्व विधायक ठा. सुरेद्र सिंह जी,जिला शिक्षा अधिकारी श्री संतोष सोलंकी जी,GGF की अध्यक्ष तसनीम मर्चेंट ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकु टाक जी,कांग्रेस नेता पूर्व महासचिव अजयसिंह रघुवंशी जी,कवि सुरेंद्र भारती जी,आदि मंच पर उपस्थित थे।

गांधी ग्लोबल फेमली/गांधी शांति समिति के आज के आयोजन पर सचिव दिलीप तायड़े द्वारा गांधी जी की यात्रा के बारे में विस्तार पूर्ववक जानकारी कार्यक्रम में दी गई।

माधुरी पटेल ने कार्यक्रम को लेकर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होना बहुत अच्छी बात है उन्होंने मंच से आयोजकों को धन्यवाद देते हुए इससे बड़े पैमाने पर करने का सुझाव के साथ सहयोग की बात भी कही।

गांधी ग्लोबल फेमिली एवं गांधी शांति समिती के तफ्फजुल हुसैन मुलायम वाला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुरहानपुर की गागा जामनी तहजीब में शांति सद्भव के साक्षत हस्ताक्षर महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी जी का बुरहानपुर में आना हमारे किये फक्र की बात है सूफ़ी संतों की भूमि पर हमारे देश के राष्ट्रीय पिता ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बुरहानपुर में कर आज़ादी की अलख जगाई हमे भी हमें भी फक्र है कि हमारे बुरहानपुर वासियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण हिस्से दारी आज़ादी के आंदोलन में निभाई।

हमे अपनी पीढ़ी को इस सुनहरी तारीख याद दिलानी होंगी आज भी हमारे शहर के कई लोगो को गांधी जी के दौरे के बारे जानकारी तक नही है हमे गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपना कर इससे जन जन तक पहचान है।

कार्यक्रम को डॉ. विरेद्र सिंह निर्झर,पूर्व विधायक हमीद काज़ी,प्रोफेसर सुरेंद्र भरती,
गांधी ग्लोबल की जिलाध्यक्ष तसनीम मर्चेंट,हर्षराज देवड़ा आदि ने संबोधित किया
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रुस्तम शेख ने किया द्वारा किया गया।कार्यक्रम में गांधी ग्लोबल फेमिली के बनवारी मेटकर, आशीष भगत, सादिक़ जहाजवाला, रमेश शुक्ला ,पीरजादा जी,मंसूर सेवक ,महेंद्र जैन,डॉ एसएम तारिक,केडी पटेल सहित शहर के कई गणमान्य जन गांधी भवन में आयोजित गांधी के पदचिन्ह में कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments