Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशप्रदेश कांग्रेस में गूंजेगी शेरा की दहाड़, बुरहानपुर पहुंचने पर स्वागत देख...

प्रदेश कांग्रेस में गूंजेगी शेरा की दहाड़, बुरहानपुर पहुंचने पर स्वागत देख चढ़ा सियासी पारा

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिण घोषित हुई। बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह को एक बार फिर बड़ी जवाबदारी मिली है। उन्हें संगठन ने प्रदेश महासचिव बनाया है। सोमवार को बुरहानपुर पहुंचे तो रेलवे स्टेशन पर समर्थकों ने उनका पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। तो वही उनके निवास पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कांग्रेस पार्षद दल पहुंचा और उनका पुष्पमाला पहना कर बधाई दी।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने जानकारी देते हुए बताया जो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कमलनाथ जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव उमंग सिंगार संजय दत्त और वरिष्ठ नेताओं ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर मैं खरा उतारूंगा और हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहूंगा। गौरतलब हैं की भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी भी विधायक रहते हुए ठाकुर सुरेंद्र सिंह को दी गई थी। उनके नेतृत्व में पूरी भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से ही मध्य प्रदेश में प्रवेश की थी। चुनाव में पराजित मिलने के बावजूद भी क्षेत्र में कांग्रेस के लिए लगातार काम करते रहते हैं। इसलिए आज भी संगठन उन्हें दायित्व देकर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments