Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशCongress Newsजीतू पटवारी की नई टीम में बुरहानपुर के नेताओं को महत्वपूर्ण...

Congress Newsजीतू पटवारी की नई टीम में बुरहानपुर के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बहुप्रतिक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें 192 नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा और हमीद काजी को इस नई कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। शेरा, जो पहले निर्दलीय विधायक रह चुके हैं, राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” में अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण चर्चा में आए थे। हालांकि वे 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अर्चना चिटनीस से हार गए थे, कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश महासचिव का पद देकर उन पर अपना विश्वास बनाए रखा है।

वहीं, हमीद काजी का भी प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में रुतबा बरकरार है। काजी को कांग्रेस का अल्पसंख्यक चेहरा माना जाता है और इस नई कार्यकारिणी में उन्हें उनकी पुरानी जिम्मेदारी दी गई है।

इस बीच, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव के करीबी नेताओं को कार्यकारिणी में कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments