Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स ने की दिवाली से पहले 7% महंगाई...

मध्यप्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स ने की दिवाली से पहले 7% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग

 

बुरहानपुर – मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने दीपावली के पूर्व राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 7% महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग की है। जहां केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी कर दी है, वहीं राज्य के कर्मचारी केंद्र के मुकाबले 7% डीए से पीछे चल रहे हैं, जिससे उनके मासिक वेतन में ₹620 से ₹5640 तक का फर्क पड़ रहा है। राज्य कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि महंगाई बढ़ती जा रही है, ऐसे में त्योहारों के मौसम में डीए का इंतजार और भारी पड़ रहा है।

राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष दिलीप इंगले और मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से जल्द से जल्द डीए और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की घोषणा करने की अपील की है। संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश पवार और ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कोटवे ने बताया कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 53% डीए का लाभ है, जबकि राज्यकर्मियों को केवल 46% ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों से लंबित 4% डीए जनवरी 2024 से और हालिया 3% बढ़ोतरी को शामिल करते हुए आदेश शीघ्र जारी किए जाएं।

संभागीय सचिव अनिल जयसवाल ने कहा कि जहां केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस और डीए में वृद्धि का लाभ दे दिया है, वहीं राज्य के कर्मचारियों को अब भी इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है। वरिष्ठ पदाधिकारी संजय गहलोत ने राज्य सरकार से दिवाली से पहले सभी लंबित भुगतान करने का अनुरोध किया है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments