Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशबुरहानपुर पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, रात 11 बजे हुआ स्वागत

बुरहानपुर पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, रात 11 बजे हुआ स्वागत

बुरहानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी सोमवार देर रात बुरहानपुर पहुंचे। महाराष्ट्र से होते हुए रात 11 बजे ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

नवनियुक्त राष्ट्रिय सचिव  कुणाल चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने मुद्दों से भटक गई है। कांग्रेस देश के विकास की बात करती है तो भाजपा देश में हिंदू मुस्लिम पर बात करती है।आज देश में गणेश उत्सव का पर्व और ईद मिलादुन्नबी का पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। सभी एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करो, राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें। जब भी मौका मिलेगा तो बुरहानपुर फिर आऊंगा।

बुलढाणा में कराईं एफआईआर

महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना से विधायक संजय गायकवाड द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को लेकर उन्होंने एक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जो भी राहुल गांधी की जबान काटकर लाकर देगा उसे इनाम में 11 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस बयान का विरोध शुरु हों गया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने क्षेत्र के थाने पर धरना दिया है। वहां पर उनके समर्थन में बुरहानपुर कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर युवा नेता विश्वजीत सिंह ठाकुर भी धरने पर बैठे हुए हैं। वह पिछले 5 घंटे से पुलिस थाने पर धरना देकर बैठे थे तब एफआईआर दर्ज हुईं। हम यहां पर एफआईआर की मांग कर रहे थे। जिसने भी इस तरह का बयान दिया है उस पर पुलिस प्रशासन एफआईआर दर्ज करें। गौरतलब है की कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी को विदर्भ का प्रभारी नियुक्त किया है। जिसको लेकर वे वहां पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक बयान सामने आ गया। जिसको लेकर उन्होंने धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने 5 घंटे के बाद एफआईआर दर्ज कर दी हैं। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हर्षवर्धन सपकाल, मलकापुर विधायक राजेश एकड़े, बुलडाना ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बोंद्रे, एमएलसी धीरज लिंगाडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments