Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेश20 सितंबर को निकलेगी कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

20 सितंबर को निकलेगी कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

  • राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त ने तैयारी को लेकर की बैठक
    बुरहानपुर . कांग्रेस की मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली किसान न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त ने बुरहानपुर कांग्रेस जिला संगठन के साथ बैठक कर किसान न्याय यात्रा को लेकर संगठन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बुरहानपुर जिले में किसान न्याय यात्रा 20 सितंबर को आयोजित होगी। किसान न्याय यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के साथ न्याय करने में असफल साबित हुई है भाजपा सरकार ने किसानो को 2022 तक आय दुगनी करने का वादा किया था ।लेकिन आज तक उस वादे को पूरा नहीं किया है भाजपा ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को लेकर बड़े वादे किए थे वह भी पूरे नहीं किये। किसानों के साथ न्याय करने के बदले में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे किसानों को भाजपा ने राष्ट्रद्रोही और आतंकी बताने का काम किया है। अब किसानो को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने किसान न्याय यात्रा निकालने की तैयारी की है। किसान न्याय यात्रा के माध्यम से कृषि उपज के समर्थन मूल्य को संवैधानिक रूप दिए जाने ।सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य ₹6000 किए जाने गेहूं का समर्थन मूल 2700 रुपए और धान का समर्थन मूल्य ₹3100 किए जाने की मांग कांग्रेस पार्टी करती है ।साथ ही इस न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों के कर्ज माफी की भी मांग कांग्रेस पार्टी करेगी। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस यात्रा में अन्य स्थानीय मुद्दे भी शामिल रहेंगे ।राष्ट्रीय प्रभारी संजय दत्त ने संगठन को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे और कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और नेता अपने निजी मान सम्मान और हित से ऊपर उठकर पार्टी के मान सम्मान के लिए कार्य करें। इस संगठनात्मक बैठक को कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक क ने भी संबोधित किया । बैठक में शामिल हुए समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसान ने आयात्रा को लेकर अपने-अपने सुझाव रखें।
    शेख रुस्तम, प्रवक्ता
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments