Sunday, April 20, 2025
Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने शाहपुर उपचुनाव के लिए...

कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने शाहपुर उपचुनाव के लिए किया जनसंपर्क, लोगों का मिल रहा है जनसमर्थन

बुरहानपुर 

बुरहानपुर के शाहपुर के वार्ड क्रमांक 2 में होने वाले पार्षद के उप चुनाव को लेकर आज कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर शाहपुर पहुंचे और उन्होंने यहां पर बाबासाहेब अंबेडकर, शिवाजी महाराज और पूर्व पार्षद वामन राव ससाने के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि देकर जनसंपर्क की शुरुआत की। कांग्रेस पार्टी ने शाहपुर के वार्ड क्रमांक 2 से पूर्व पार्षद वामन राव ससाने की मृत्यु के बाद उपचुनाव के लिए उनकी पत्नी वंदना वामन राव ससाने को कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनाया है। जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वंदना वामन राव ससाने के लिए लोगो से आशीर्वाद मांगा। लोगों का भी उन्हें बड़ा जन समर्थन मिल रहा है। शाहपुर के वार्ड क्रमांक 2 में 11 सितंबर को मतदान होगा। इस दौरान देवेश्वर सिंह ठाकुर, रामभव लांडे, बंडू देशमुख, शाहपुर नगर अध्यक्ष प्रवीण टेंभूरने, सोराभ कुरैशी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौसके, इंद्रसेन देशमुख, किशोर महाजन भावेश ठाकुर, आसिफ उद्दीन, फेस पठान, इरशाद अंसारी, अखतर रस्सीवाला, असलम अंसारी,

मुकेश बुंनगाल प्रमोद आमोद सहित शाहपुर के पार्षद मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments