Saturday, April 19, 2025
HomeबुरहानपुरMP News :एमपी किसान एप के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं...

MP News :एमपी किसान एप के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लें  

MP Newsबुरहानपुर/9 जुलाई, 2024/- कृषि विभाग द्वारा ग्राम ईच्छापुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमंे कृषकों को फसलों एवं उत्पादन को बढ़ाने के संबंध में सलाह दी गई। कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये विभाग द्वारा 500/- रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान प्रदाय किया जाता है। योेजना का लाभ लेने के लिये एम.पी. किसान एप पर किसान स्वयं भी पंजीयन कर सकते है। एम.पी. किसान एप पर विभाग की 6 योजनाओं के विभिन्न घटक जैसे-माइक्रोन्यूट्रीएंट, पौध संरक्षण औषधी, बायोफर्टिलाईजर, वीडीसाईट, बीज, प्रदर्शन के लिये पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन पश्चात जिस फसल में उपयोग के लिये पंजीयन किया है, उत्पाद खरीदकर बिल कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने पर अनुदान कृषक के बैंक खाते मंे भुगतान किया जायेगा।

पंच-ज अभियान के तहत पीरबाबा बीट झिरी एवं निम्बोला में लगाये करीबन 3700 पौधंे
बुरहानपुर/9 जुलाई, 2024/- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव एवं सचिव श्री इन्दुकांत तिवारी के मार्गदर्शन में पंच-ज अभियान के तहत वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित रहा। इस दौरान पीरबाबा बीट झिरी एवं निम्बोला में करीबन 3700 पौधों का रोपण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में बताया गया कि पंच-ज अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शासन, प्रषासन, वन विभाग, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसका उद्देष्य वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी उचित देखरेख एवं पर्यावरण को संरक्षित किया जाना है। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीष श्री सूर्यप्रकाष शर्मा, जिला न्यायाधीष/सचिव श्री इन्दु कान्त तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गुरूवेन्द्र कुमार हुरमाडे, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री षिवानी अग्रवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग श्री अजय सागर सहित विभाग के अन्य अधिकारीगणों द्वारा पौधें रोपित किये गये।

डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के तहत फसल गिरदावरी कार्य हेतु तिथिवार कार्यक्रम जारी
स्थानीय युवा करेंगे फसल गिरदावरी
बुरहानपुर/9 जुलाई, 2024/- मध्यप्रदेश भू-अभिलेख नियमावली के तहत फसल गिरदावरी का कार्य वर्ष में 3 बार मौसम (खरीफ/रबी/जायद) में सारा एप के माध्यम से संपन्न किया जाता है। जिले में फसल गिरदावरी के कार्य में पारदर्शिता लाने हेलु डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के तहत फसल गिरदावरी का कार्य पूर्ण किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने समस्त तहसीलदारों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने निर्देशित किया है कि, जियो फैंस तकनीक के माध्यम खेत में बोई गई फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य नियम अंतराम में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जगननाथ वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिले में 263 ग्रामों में फसल गिरदावरी का कार्य ग्राम के स्थानीय युवाओं द्वारा सारा एप से किया जायेगा। यह कार्य 1 अगस्त से 15 सितंबर, 2024 तक 45 दिनों में पूर्ण किया जाना है। फसल गिरदावरी के लिए पंजीयन करने के लिए सर्वेयर 8वीं पास और उसके पास मोबाईल एन्ड्रायड वर्जन 6 प्लस मय इंटरनेट उपलब्ध होना चाहिए। स्थानीय युवा के चयन हेतु महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। ग्राम पंचायत में उपर्युक्त युवा नहीं होने पर निकटतम ग्राम पंचायत के युवा का पंजीयन किया जा सकता है। युवा को फसल सर्वेक्षण कार्य के लिए प्रति सर्वे नंबर प्रथम फसल के लिए राशि 8 रूपये एवं प्रत्येक अतिरिक्त फसल के लिए 2 रूपये इस प्रकार प्रति सर्वे नंबर अधिकतम राशि 14 रूपये देय होगी।
डिजिटल क्रॉप सर्वे की कार्यवाही हेतु समय-सीमा का निर्धारण किया गया है। जिसमें सर्वेयर (स्थानीय युवा) पंजीयन 10 जुलाई तक, समस्त प्रशिक्षण 25 जुलाई तक, किसान गिरदावरी एवं सर्वेयर क्रॉप सर्वे 1 अगस्त से 15 सितम्बर, 2024 तक, सुपरवाईजर सत्यापन 20 सितम्बर तक, दावा-आपत्ति 25 सितम्बर तक, दावा-आपत्ति का निराकरण 30 सितम्बर तक, वेरिफायर अनुमोदन 10 सितम्बर से 30 सितम्बर तक, डिजिटल क्रॉप सर्वे जांच कार्य 10 सितम्बर से 28 सितम्बर तक, जांच कार्य का अंतिम अनुमोदन 30 सितम्बर तक किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments