Saturday, April 19, 2025
HomeबुरहानपुरBurhanpur News :नगर निगम द्वारा जर्जर भवनों को हटाने की कार्यवाही जारी

Burhanpur News :नगर निगम द्वारा जर्जर भवनों को हटाने की कार्यवाही जारी

Burhanpur Newsबुरहानपुर/4 जुलाई, 2024/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जनहितार्थ एवं दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पुराने जर्जर भवनों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर में 120 पुराने जर्जर भवनांे को चिन्हित किया गया है।
निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बुधवार को नगर निगम के इंजीनियर्स व अधिकारियों-कर्मचारियों ने वार्ड नं. 6 महर्षि दयानंद वार्ड, वार्ड 27 दाउदपुरा, सिंधीपुरा वार्ड एवं मालवी वार्ड सुनार पट्टी के पास स्थित इत्यादि जर्जर भवनों पर नियमानुसार जेसीबी से हटाने की कार्यवाही की है। नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में जर्जर मकानों को हटाने की कार्यवाही लगातार रूप से जारी रहेगी।

जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कन्ट्रोल रूम के संचालन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
बुरहानपुर/4 जुलाई, 2024/-जिले में वर्षाकाल के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि की जानकारियाँ एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्र.-62 में जिला बाढ़ कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कन्ट्रोल रूम का नंबर 07325-254022 है। कन्ट्रोल रूम के संचालन हेतु कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जगन्नाथ वास्कले मो.नं. 87703-11499 को कन्ट्रोल रूम का प्रभारी बनाया है। वहीं राजस्व निरीक्षक श्री दिवेश डोंगरे मो.नं. 94243-00871 को सहायक प्रभारी बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है।
————————————–

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments