Saturday, April 19, 2025
Homeबुरहानपुर-मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 4 हजार 803 लाभार्थियों को औषधि ‘‘मलेरिया ऑफ...

-मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 4 हजार 803 लाभार्थियों को औषधि ‘‘मलेरिया ऑफ 200‘‘ का वितरण

बुरहानपुर/18 जुलाई, 2024/- संचालनालय आयुष विभाग भोपाल मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त आदेशानुसार मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार बारिश के मौसम के दौरान वर्षाजनित रोग मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान अंतर्गत घर-घर जाकर औषधि ‘‘मलेरिया ऑफ 200‘‘ का वितरण किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह अभियान दो चरणों में संचालित होगा। प्रथम चरण 18 जुलाई, 25 जुलाई, 1 अगस्त तथा दूसरा चरण 22 अगस्त, 29 अगस्त एवं 5 सितंबर को संचालित रहेगा। इसी श्रृंखला में आज 4 हजार 803 लाभार्थियों को ‘‘मलेरिया ऑफ 200‘‘ दवा का वितरण किया गया। अभियान के सफल आयोजन हेतु डॉ. महेंद्र सिंह सिंगोरिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments